रायबरेली : नेत्र चिकित्सक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे से लटक कर दी जान - Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के मुताबिक डिप्रेशन का शिकार थे नेत्र चिकित्सक 

रायबरेली, अमृत विचार। लालगंज रेल कोच फैक्टरी अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ ने पत्नी और दो बच्चों की हथौड़े से वारखर हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से रेल कोच फैक्ट्री कैंपस में सनसनी फैली हुई है। एसपी के मुताबिक चिकित्सक डिप्रेशन का शिकार थे तथा उन्होंने पत्नी और बच्चों को पहले नशे का इंजेक्शन देकर उनको बेहोश किया फिर हत्या की तथा खुद के गले में फंदा लगा लिया। पुलिस मामले के हर तथ्य को खंगाल रही है। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का लॉक तोड़कर पड़ताल की। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। 

रेल कोच फैक्ट्री अस्पताल में एमओ नेत्र चिकित्सक के पद पर तैनात अरुण सिंह पिछले कुछ दिन से नजर नहीं आ रहे थे। वहीं सोमवार को उनकी अस्पताल में इमरजेंसी पर ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा उनको मोबाइल मिलाया गया लेकिन बात नहीं हुई तो बीती देर रात उनके आवास पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे वहीं कैंपस के लोगों ने भी जानकारी दी कि चिकित्सक दो दिन से नहीं दिख रहे। इस पर  अनहोनी की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घर के भीतर से बंद लॉक को तोड़कर अंदर पहुंच कर पड़ताल की तो उनके होश उड़ गए। चिकित्सक का शव फंदे से लटक रहा था तो वहीं पत्नी अर्चना और 12 वर्षीय बेटी अदीवा और चार वर्षीय बेटा आरव के शव बेड पर रक्तरंजित पड़े हुए थे। पास ही नशे के इंजेक्शन के एंपुल पड़े थे तथा हथौड़ी पड़ी थी। वहीं इनकी हाथ की नस भी कटी मिली।   

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। चिकित्सक डिप्रेशन का शिकार थे जिस कारण आत्महत्या की है और  पत्नी और बच्चों की भी हत्या की है। बताया कि घटनास्थल से नशीली दवा के एंपुल पुलिस को मिले हैं जिससे आशंका है कि पत्नी और बच्चों को इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया फिर उनकी हत्या की गई।

ये भी पढ़ें - डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त करने के खिलाफ दायर याचिका पर अगले माह होगी सुनवाई

संबंधित समाचार