बहराइच: शार्ट सर्किट से जूता चप्पल की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित फुटवियर की दुकान में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया है। 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

cats0.2

पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी एजाज अहमद पुत्र सिराजुद्दीन अहमद और नियाज अहमद पुत्र जुनैद अहमद की फुटवियर की दुकान बाजार में है। पास में ही गोदाम भी है। बुधवार सुबह नौ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग ने गोदाम को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। 

प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल वाहन भी पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। 50 हजार से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने परिनिर्वाण दिवस पर डा. आम्बेडकर को किया याद, कहा - सरकार बाबा साहब के विजन को कर रही पूरा

संबंधित समाचार