आजमगढ़: जिले में मनाया गया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति, जनजाति बेसिक शिक्षण कल्याण समिति के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनको श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के कृतित्व पर प्रकाश डाला और एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता थे। उन्होंने समाज के वंचित लोगों को इज्जत और समानता से जीने का अधिकार दिया था। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामजग, संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष लालचंद राम, विवेक सिंह, करुणाकांत मौर्य, सिंगारी गौतम आदि लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ न हो हादसा: यूपी में सरकारी स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाई टेंशन लाइन के तार

संबंधित समाचार