लखनऊ: यूपी में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, इन इलाकों में रुक रुक कर हो सकती है बरसात
लखनऊ। यूपी में अभी आपको बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक यूपी के विभिन्न जिलों में अभी बारिश का सिलसेला नहीं थमेगा। इसी के साथ यूपी में ठंड का भी आगाज हो जाएगा।
आईएमडी ने जानकारी दी है कि यूपी में अभी 11 दिसंबर तक रुक रुक कर बारिश होती रहेगी। यूपी के वाराणसी में अगले तीन दिनों तक मौसम के खराब रहने की उम्मीद है वहीं गुरुवार के तापमान में गिरावट होगी इससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त आगरा, प्रयागराज, कानपुर में अभी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन यहां सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को बादल छाए रहे लेकिन फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। राजधानी लखनऊ में सूरज और बादलों की आंखमिचौली चलती रही, हालांकि अधिकांश समय बादल छाए रहे और लोगों ने ठंड महसूस की।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़: जिले में मनाया गया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस
