आज ही के दिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग हुआ था प्रशस्त, बोले केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि सैकड़ों साल के इंतजार के बाद आज ही के दिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था और वह दिन मे दूर नहीं जब पूरा देश मंदिर में रामलला विराजमान के दर्शन का लाभ उठा सकेगा।

केशव मौर्य ने कहा कि आज के दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त कर रामलाल के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ था यह हर्षोल्लास का वातावरण यहीं समाप्त नहीं होगा बल्कि अब वह दिन दूर नहीं जब 22 जनवरी 2024 को हर भारतवासी रामलाल के भव्य मंदिर के अंदर भगवान के स्वरूप का दर्शन कर अपने को गौरवांवित महसूस करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन आज विपक्षी नेताओं का एक गैंग बनकर रह गया है मगर वे 2024 में श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने में सफल नहीं होंगे। श्री मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ निरंतर उच्च शिखर पर पहुंचता जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 2019 में 300 सीटों का आंकड़ा पार किया था जबकि 2024 के आम चुनाव में राजग के खाते में 400 से ज्यादा सीटें होंगी।

यह भी पढ़ें:-15 साल पुरानी प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, सर्जिकल ब्लेड से गोदकर पत्नि को उतारा मौत के घाट

 

संबंधित समाचार