कासगंज: परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया गया याद
कासगंज, अमृत विचार। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 68वीं पुण्य तिथि जिले में मनाई गई। बसपा सहित अन्य राजनैतिक दलों ने बाबा साहब को याद किया। विचार गोष्ठी की। बसपाइयों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा अन्य राजनैतिक दलों ने भी डॉ. आंबेडकर का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी में शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार कार्यर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विचार गोष्ठी की। आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गांव अहरौली में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बाबा की की पुण्य तिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष आसमा वारसी एवं कार्यकर्ताआं ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के आवास पर डॉ. भीमराव आबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जातिगत असमानता के खिलाफ जंग में बाबा साहेब के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर विनय कुशवाह, राजकुमार यादव, कैलाश प्रधान, विनोद बघेल प्रधान, अभय यादव, खलील, इशरत, मनोज यादव, देवू भैया, उमेश फौजी, सत्यवीर, बीपी सिंह, मुनेद्र सिंह शाक्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के साथ सोरों गेट स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर बाबा साहब की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रामप्रकाश वर्मा, डा. बाबू अली, डा. अशोक श्रीवास्तव, पप्पू प्रधान, विनोद कुमार, शमशुद्दीन, शंकर लाल मौजूद रहे। जिला न्यायालय परिसर में काग्रेंस विधि विभाग द्वारा संविधान शिल्पी डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई गई। जिला चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट ने डा. आंबेडकर को विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, कानूनविद और समाज सुधारक बताया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। यहां डॉ. आंबेडकर के चरित्र पर प्रकाश डाला गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष अदनान खान के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क सोरों गेट पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सागर की देखरेख में शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कस्बों में भी डॉ. आंबेडकर को किया गया याद
न्यौली में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। नगरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर ओम शिव सिंह सागर, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सागर, विजय सिंह, सत्य सिंह, मोहर सिंह, अशोक सागर मौजूद रहे। कस्बा पटियाली में डॉ. आंबेडकर के अनुयायी रतन प्रकाश के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर गोष्ठी की गई। वक्तओं ने कहा कि अगर बाबा साहब न होते तो आज हमारा समाज शान शौकत की जिंदगी नहीं जी पाता।
इस मौके पर राजेश कुमार, पृथ्वीराज गौतम, जाहिद अली, यशवीर सिंह, मुनीष कुमार, डा. रामप्रकाश, आशीश, आकाश, हिमांशू, निखिल, बृजेश मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधाकर यादव के नेतृत्व में कस्बा पटियाली के तहसील रोड पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
कस्बा सोरों में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार दुबे, बजरंग दल के नगर संयोजक गोविंद महेरे के नेतृत्व में बाबा साहब को याद किया गया और उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विपिन महेरे, सुधांशु भारद्वाज, कुलदीप माहेश्वरी, आकाश गोस्वामी, सनि शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अजय देशमुख, लकी, संदीप, विजय विकास, गौरव, गोलू, नितिन, अमित मौजूद रहे।
शिक्षण संस्थानों में भी हुए कार्यक्रम
शिक्षण संस्थानों में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। सोरों रोड स्थित एनआर पब्लिक स्कूल में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर मल्यार्पण किया गया। प्रबंधक डॉ. विवेक राजपूत ने उनके चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों कों उनके जीवन चरित्र के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा शहर के दददा पब्लिक स्कूल, एमडी पब्लिक स्कूल सहित शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
ये भी पढे़ं- कासगंज: हिमायूंपुर पहुंची भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा, लगाई चौपाल
