रामपुर: शादी के लिए प्रेमी के घर दो दिन से बैठी युवती, प्रेमी और परिजन घर छोड़कर फरार
सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी के लिए उसके घर पहुंची युवती दो दिन से बैठी हुई है। प्रेमी और उसके परिजन युवती को देख घर छोड़कर भाग गए हैं। आस पड़ोस के लोग युवती को समझा बुझाकर घर भेजने की कोशिश में लगे हुए हैं।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव का है। सिविल लाइन क्षेत्र की युवती मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची थी। शादी के लिए हंगामा करने लगी। युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। पड़ोस के लोगों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। युवती का आरोप था कि जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी। देर रात को पड़ोसियों ने युवती के लिए खाना भिजवाया। 2 दिन बीतने के बाद भी युवती घर के अंदर बैठी हुई है। जबकि उसका प्रेमी और परिजन घर को वापस नहीं लौटे हैं। दो दिन से गांव में चल रहे ड्रामे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है।
ये भी पढे़ं- रामपुर: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
