हल्द्वानी: एसएनसीयू में तैनात सात नर्सों ने छोड़ काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में तैनात सात नर्सों ने काम छोड़ दिया है। अब इनकी जगह पर एसटीएच में संविदा पर तैनात सात नर्सों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 एसटीएच में करीब 24 बेड का एसएनसीयू है। इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से किया जाता है।

एसएनसीयू में लगभग 13 प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैनात था, जिसमें से 7 नर्सिंग स्टाफ ने एक दिसंबर से काम छोड़ दिया है। इन सभी नर्सों का बीते दिन नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ था। नर्सों के काम छोड़ने से एसएनसीयू की व्यवस्था न लड़खड़ाए, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने संविदा पर तैनात सात नर्सों को यहां तैनात कर दिया। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु रखोलिया ने बताया कि किसी भी नर्सिंग स्टाफ का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है।

उन्होंने पूर्व में एसएनसीयू में काम कर चुके नर्सिंग स्टाफ की मांग की थी जो उन्हें मिल गए हैं। इधर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि एसएनसीयू में नर्सों की कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। 

संबंधित समाचार