बाराबंकी : ट्रक का गेट खोलते समय छात्र के सिर में लगी चोट, मौके पर ही तोड़ा दम
राम सनेही घाट / बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद रोड की तरफ राम सनेही घाट कोतवाली के बेल्हा चौराहा बाजार के पास ब्रह्मदेव मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह खड़ी एक ट्रक के चालक द्वारा अचानक गेट खोलते समय उसकी चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके पर फरार हो गया।
स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुबह लगभग आठ बजे कक्षा 11 का छात्र शोभापुर निवासी दिनेश का 17 वर्षीय पुत्र नीरज सिंह साइकिल से अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज आ रहा था । तभी बेल्हा चौराहा बाजार के पास ब्रह्मदेव मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह खड़ी एक ट्रक के चालक द्वारा अचानक गेट खोलते उसकी चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक लेकर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं इस दुर्घटना को लेकर पुलिस ने कुछ और ही कहा है। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि स्टेशन की तरफ से आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है और एक्सीडेंट कर मौके से भाग निकली है। ट्रक की तलाश की जा रही है। जबकि मौके पर मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक खड़ी थी अचानक से गेट खोलते हुए नीरज गेट की चपेट मे आ गया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें -बहराइच : खेत में मिला युवक का क्षत विक्षत शव, थोड़ी दूर पर पड़ा है जूता और खून
