Good news : यूपी में जल्द शुरू होगी सेना की भर्ती रैली, मेजर जनरल ने CM योगी से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय सेना में नई भर्ती जल्द निकलेगी। ये जानकारी सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के दौरान दी है। 

इस सम्बन्ध में आज मेजर जनरल मनोज तिवारी, जेडआरओ, यूपी और यूके ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया यूपी में आगामी भर्ती रैलियों की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सेवा में पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही है। उन्होंने अभी तक हो चुकी भर्ती रैली के बारे में भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। उन्होंने बताया भर्ती के लिए सभी अभ्यार्थियों को हर अपडेट ऑनलाइन दी जा रही है। इस मुलाक़ात के दौरान मेजर जनरल तिवारी ने देश की सबसे अधिक भर्ती योग्य आबादी वाले राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और हादसा मुक्त रैलियां आयोजित करने के समर्थन के लिए सीएम योगी को धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़ें -Mission 2024 : UP में BJP का विशेष सदस्यता अभियान शुरू, दो करोड़ सदस्य बनाने का है Target

संबंधित समाचार