इटावा: पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पैर में गोली लगने से हुआ घायल, रिवाल्वर तमंचा कारतूस भी बरामद
इटावा, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान के नेतृत्व में जसवंतनगर थाना पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाने में लूट, हत्या, अपहरण जैसे एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस उसे पकड़कर सीएचसी ले जा रही थी। मौका पाकर उसने पुलिस की रिवाल्वर छीन कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रिवाल्वर के अलावा तमंचा कारतूस बरामद किए है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सतीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह 6 दिसम्बर को जसवंत नगर से गांव जा रहा था तभी बीबामऊ स्कूल क पास नगला नरिया निवासी रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर पुत्र कायम सिंह ने उसे रोक लिया।
तमंचा से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में थे। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी रिंकू बीबा मऊ स्कूल के पास खड़ा है।
इस सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर डाक्टरी कराने के लिए सीएचसी ले जा रही थी। उसने रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली उसक पैर में लगी तो वह गिर पड़ा।
पुलिस ने उसेदबोच लिया। तलाशी में उसके पास से रिवाल्वर के अलावा तमंचा कारतूस भी बरामद हुए। एसएसपी ने बताया क रिंकू शातिर अपराधी है। उस पर जिले के अलग अलग थानों में एक दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
अपराधी को पकड़ने के लिए थाना निरीक्षक कपिल दुबे, उपनिरीक्षक मनोज कुमार धामा, उपनिरीक्षक भगवान सिंह तथा सिपाही तेजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रवीश कुमार, रिंकू सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपया का इनाम दिया है।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से टेंपों सवार तीन लोगों की मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख
