सपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, शिवपाल यादव बोले- पार्टी ने हमेशा रखा कार्यकर्ताओं का ख्याल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरथना/इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। समाजवादी पार्टी अकेले दम पर भाजपा को केन्द्र में पहुंचने से रोक सकती है। वे वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। 

स्थानीय नेता पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। नेताजी मुलायम सिंह के समय से ही पार्टी हमेशा अपने नेता और कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती चली आ रही है। सपा ने शुरू से अपनों की पहचान रखी है।  

जिसके कारण देर सबेर पार्टी के जिम्मेदार अपने नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घर प्रतिष्ठान सहित उनके आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। गुरुवार को  वे भरथना के सपा नेता होमसिंह यादव ने के पौत्र सुब्रत यादव "रिबू" की शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दूल्हा बने सुब्रत यादव  को शादी की शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान मौजूद सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव,दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव,भरथना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार गुल्लू यादव,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,संजीव कुमार यादव,दूल्हा के दादा गजराज सिंह यादव, होमसिंह नेताजी,पिता प्रताप सिंह यादव पप्पू, नाना उपदेश यादव,प्रमोद यादव आदि ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत सत्कार किया।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से टेंपों सवार तीन लोगों की मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

संबंधित समाचार