जयपुर: दौसा में विवाह समारोह में बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।

विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में दौसा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें - संसद की एथिक्स कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में की महुआ की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश

संबंधित समाचार