मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर विचार करेगी सरकार: फडणवीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार जालना में मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जालना में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया था और झड़प के दौरान 79 पुलिसकर्मी तथा 50 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - लोकसभा से TMC सांसद महुआ मोइत्रा निष्कासित, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट मंजूर

फडणवीस ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर 20 से अधिक विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा करके उचित कार्रवाई करेगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भी भेजा है और बाद में उन्हें जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया है।’’

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे अगस्त के अंतिम सप्ताह में जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए थे। हालांकि, एक सितंबर को प्रदर्शनकारियों द्वारा अधिकारियों को उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित करने से इनकार करने के बाद आंदोलन हिंसक हो गया था। बाद में पुलिस ने हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 360 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

ये भी पढ़ें - पुलिस की पूछताछ में अंजू ने किए कई बड़े खुलासे, दावा- 'मैं ईसाई हूं और...' अरविंद को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार