वाराणसी: पत्नी संग कुलपति की मीटिंग पहुंचे डीन कमलेश झा, कुलसचिव ने मांगा जवाब
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) के डीन प्रो. कमलेश झा डीन बनने के साथी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे की दिन बनने के बाद से प्रोफेसर कमलेश कुमार झा अपने चेंबर में अपनी पत्नी को लेकर बैठे रहते है।
पिछले दिनों अपनी पत्नी को लेकर कुलपति की मीटिंग में चले गए। पत्नी को लाने पर कुलपति ने नाराजगी जताई और मीटिंग में इस तरह आने पर आपत्ति जताई। स्वतंत्रता भवन में आयोजित इस मीटिंग में उन्हें बाहर रखा गया और विभागीय कार्य में पत्नी के दखल पर कुलपति ने आक्रोश भी जताया।
कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव अरुण कुमार सिंह ने प्रो. झा को पत्र जारी कर लिखित जवाब भी मांगा है। एसवीडीवी में कार्यरत संकाय प्रमुख प्रो. कमलेश झा के साथ उनकी पत्नी भी उनके कार्यालय में बैठती हैं। वैसे तो वह लंबे समय से ऐसा कर रही हैं, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार हो चुकी है।
चेतावनी के बावजूद प्रोफेसर कमलेश झा के खिलाफ मामला तब बढ़ गया जब कुलपति ने 30 नवंबर को स्वतंत्रता भवन में एक मीटिंग बुलाई और संकाय प्रमुख की पत्नी वहां भी उनके साथ पहुंच गईं। इस मामले में कुलपति ने नाराजगी जताते हुए नोटिस भिजवाकर जवाब मांगा।
इससे पहले उनके कार्यालय में बैठने और विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप की शिकायत शोध छात्र अधोक्षज पांडेय ने 17 जून 2023 को कुलपति से की थी। बताया था कि महत्वपूर्ण समितियों की बैठक में भी प्रोफेसर की पत्नी शामिल होती हैं।
इसकी प्रतिलिपि शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, यूजीसी को भी भेजी थी। कुलसचिव ने जो स्पष्टीकरण मांगा है, उसमें 30 नवंबर की शाम 4 बजे स्वतंत्रता भवन में पत्नी के शामिल होने का जिक्र करने के साथ ही छात्रों की शिकायत का भी हवाला दिया है।
