बरेली: बार एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया समाप्त, 11 पदों के लिए कुल 72 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
बरेली, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के 20 दिसंबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी व अधिवक्ता जितेंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बार एसोसिएशन सभागार में नामांकन प्रक्रिया चली।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 6, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष पद के लिए 8, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 4, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए 5, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद के लिए 6, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए 4, कोषाध्यक्ष पद के लिए 3, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 15 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है।
बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले अधिवक्ताओं में अनिल कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार सक्सेना, नरेश कुमार सिंह, मनोज कुमार हरित, शशिकांत शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शेर सिंह गंगवार, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार जौहरी, रमन सक्सेना और संतोष कुमार मौर्य ने नामांकन किया है।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता विजय पाल, हुलासी राम, अनुपम अग्रवाल, विनोद सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार सिंह, नईम अली शाह अल्बी, राजीव कुमार शर्मा ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता ललित कुमार सिंह, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल, इंद्रजीत और वीरेंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।
वहीं बरेली बार एसोसिशन के सचिव पद के लिए अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी, दीन दयाल पांडेय, शंकर कुमार सक्सेना, गौरव सिंह राठौर, संजय कुमार वर्मा और अंगन सिंह ने भी चुनाव के लिए नामांकन किया है। अगर संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद की बात करें तो इसके लिए अधिवक्ता ओमजय मृत्योंजय मिश्रा, कुलदीप सिंह, नरेश पाल शर्मा, मो० नसीम सैफी और रजनी सक्सेना ने पर्चा भरा है।
वहीं संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद के लिए अधिवक्ता रोहित कुमार, विराट कन्नौजिया, अमर सिंह, प्रमोद गौरव, मेहजबीन और प्रवेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए अधिवक्ता सौरभ अग्निहोत्री, सलीम, चमन आरा और अजय कुमार शर्मा ने पर्चा भरा है।
बार में कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मंजू शर्मा, अमित अवस्थी और जयपाल कश्यप भी नामांकन भरने के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता धर्म नारायन शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, मुरारी लाल, आदित्य कुमार सक्सेना-2, फिरोज मोहम्मद, अजय कुमार मौर्य, अशोक कुमार शर्मा, गायत्री, अमित सक्सेना और प्रदीप कुमार यादव पर्चा भरने के बाद चुनावी मैदान में हैं।
वहीं कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अधिवक्ता प्रर्मिला सिन्हा, गौरव समोना, अमन अवस्थी, देवी सिंह, प्रेरणा मौर्य, मोहम्मद आमिर खान, काशिफ खान, मनोज पांडे, अमित कश्यप, मोहम्मद रफी, अनुज कुमार, पुनीत कुमार आर्य, प्रीति सिंह, अंकित पारवाला और कुमारी कविता नामांकन दाखिल कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
बरेली बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी जितेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि 11 पदों के लिए मिले कुल 72 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की 9 दिसंबर यानी शनिवार दोपहर एक से तीन बजे तक बार सभागार में जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बरेली: आरपीएफ सिपाही ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव
