शाहीन बाग की दबंग दादी बनीं प्रभावशाली महिला, प्रधानमंत्री को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के खिलाफ महीनों प्रदर्शन चला, इस प्रदर्शन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं दबंग दादियों के नाम से जानी जाने वाली 3 दादियां भी इस प्रदर्शन में बैठी रहीं। शाहीन बाग की दादियों में से एक, 82 वर्षीय बिलकिस दुनिया की 100 सबसे …

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के खिलाफ महीनों प्रदर्शन चला, इस प्रदर्शन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं दबंग दादियों के नाम से जानी जाने वाली 3 दादियां भी इस प्रदर्शन में बैठी रहीं। शाहीन बाग की दादियों में से एक, 82 वर्षीय बिलकिस दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार हो गई हैं।

जहां उन्हें इस बात की खुशी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुभकामनाएं दीं। टाइम मैगजीन की ताजा लिस्ट में उन्हें ‘आइकन’ कैटेगरी में जगह दी गई है। बिलकिस (दादी) ने बताया, “मुझे बहुत खुशी है, मुझे इस इज्जत से नवाजा गया। हालांकि मुझे उम्मीद नहीं थी। लेकिन ऊपर वाला कब किसे इज्जत देदे क्या पता?।”

“मैने सिर्फ कुरान शरीफ पढ़ा है, कभी स्कूल नहीं गई। लेकिन आज मुझे खुशी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मेरी तरफ से बधाई, वो भी मेरा बेटा है। मैंने जन्म नहीं दिया तो क्या हुआ। ऊपरवाला उन्हें लंबी उम्र दे और प्रधानमंत्री खुश रहें।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी पहली लड़ाई कोरोना से है, दुनिया से बीमारी खत्म होगी, उसके बाद ही कुछ सोचा जाएगा।” एनआरसी-सीएए विरोध का चेहरा बनकर उभरीं बिलकिस (दादी) जिला हापुड़ की रहने वाली हैं। उनके पति की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी है। बिलकीस फिलहाल शाहीनबाग में अपने बहू-बेटों और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं।

दादी के परिवार को भी इस बात की है खुशी है, कि उनका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया के प्रभावशाली लोगों के साथ आया। 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जगह दी गई है। इस लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात