छत्तीसगढ़ में नेता चुनने भाजपा विधायक दल की बैठक कल, जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान
![छत्तीसगढ़ में नेता चुनने भाजपा विधायक दल की बैठक कल, जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान](https://www.amritvichar.com/media/2023-12/image-demo---2023-12-09t150134.555.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता में धमाकेदार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायकों की विधायक दल का नेता चुनने के लिए कल यहां बैठक होंगी। भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए आहूत बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।तीनो पर्यवेक्षकों के कल सुबह यहां पहुंचने की संभावना है।
नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक होंगी। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है।भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को अप्रत्याशित रूप से शिकस्त कर सत्ता में वापसी की है।कांग्रेस को महज 35 सीटों पर सन्तोष करना पड़ा। भाजपा नेतृत्व ने अभी तक किसी को मुख्यमंत्री बनने के संकेत नही दिए है,लेकिन राजनीतिक जानकारों के अनुसार रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह आगे बताए जा रहे है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस मुखबिरी का आरोप