झारखंड कैश कांड : भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निकाला विरोध मार्च, जलाया पुतला

झारखंड कैश कांड : भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निकाला विरोध मार्च, जलाया पुतला

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार का माल पर नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व मे शनिवार को विरोध मार्च निकाला गया। सभी ने कांग्रेस का पुतला जलाते हुए भ्रष्टाचार पर सवाल किए।

कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के प्रतिष्ठान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर आयकर द्वारा छापेमारी मे 200 करोड रुपए की नगदी बरामद होने पर नगर पालिका परिषद से एक विरोध प्रदर्शन मार्च कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल तक निकाला गया। मार्च मे भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान मे भ्रष्टाचार का पकवान नही चलेगा नही चलेगा के नारे लगाए। कांग्रेस का पुतला लेकर मुख्य मार्गो से होते हुये धरना स्थल पर पहुंचकर सभा के रूप मे परिवर्तित हो गई। यहां पर पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद पदमसेन  चौधरी, बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे, श्रीनाथ शुक्ला, पूर्व जिलाअध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियो ने संबोधित किया। 

जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे ने कहा कि यह भारत देश अब मोदी की गारंटी वाला देश है। जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटनी पड़ेगी। बड़ा ही हास्यापद लगता है जब कांग्रेस के नेता ईमानदारी वाले भाषण देते है। पयागपुर  विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता इसे समझे देखे और गुने इस भ्रष्टाचार पर कारारी चोट करते हुए 2024 मे फिर मोदी को ही चुने। सभा के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचारी रूपी पुतले का दहन भारी संख्या मे कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे किया गया। 

इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नन्हेलाल लोधी,डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,दीपक सत्या,सुवेद वर्मा,उमाशंकर तिवारी,सुषमा चौधरी जिला मंत्री हेमा निगम,हरेंद्र विक्रम सिंह,मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, गौरव वर्मा, सौरभ मिश्र, एकता जायसवाल, उर्मिला शुक्ला, संतोष पांडे, विपिन यज्ञ सैनी, अजय प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, अलेक्षेन्द्र सिंह, अमित शर्मा, प्रदीप पांडे, सतीश सिंह, नितिन रुपाणी, पुष्पनाथ तिवारी, प्रियंका रावत, आकर्ष जायसवाल, अर्पित श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशीष सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह,मुरारी श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक सवार की डिक्की से बरामद हुआ 37 ग्राम स्मैक