Fatehpur: करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अगवा कर की मारपीट, असलहों के बल पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अगवा कर की मारपीट।

फतेहपुर में करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अगवा कर मारपीट की। असलहों के बल पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तमंचा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। भट्ठा मालिक और करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अगवा कर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया हैं। 

राधानागर थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी अमित परिहार बुधवार को अपनी सकार्पियो गाडी से बैंक जा रहे थे तभी रघुवंशपुरम निवासी शिवम उर्फ़ छन्ना अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ तमंचे और असलहे के बल पर जबरन गाडी रुकवा लिया। असलहो के बल पर उसी की गाड़ी से अमित परिहार को अगवा कर शहर के बाहर ले जा रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर भट्ठा मालिक के साथ मार पीट की और गाडी में रखे तीन लाख रुपया लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने विवेचना के दौरान लूट की घटना असत्य पाए जाने पर लूट की धारा लूप कर दी।

थाना प्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया की दोनों लोग पूर्व परिचित हैं। एक शादी कार्यक्रम में दोनों लोगों के बीच वाद विवाद हुआ था। इसी के चलते यह घटना कारित हुई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने आरोपी शिवम सिंह को डूडा कालोनी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद किया हैं। मामले में अपहरण और आम्र्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: फैक्ट्री गेट के आगे दुकान लगाए जाने के विरोध पर मारपीट, डंडे से हमला कर किया पथराव

 

संबंधित समाचार