राहत: एक नहीं अब विभाग को मिलीं 17 एंबुलेंस, सोमवार से होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। अब जिले में एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। समय पर मरीज अस्पताल की चौखट पर पहुंचेंगे। स्वास्थ्य विभाग को एक नहीं बल्कि 17 एंबुलेंस मिल गई हैं। सोमवार से नई एंबुलेंस का संचालन शुरू हो जाएगा।

जिले में संचालित सरकारी एंबुलेंस मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। लेकिन बीते दिनों सेवा प्रदाता कंपनी ने जिले में खराब हालत में संचालित 17 एंबुलेंस को वापस ले लिया था, लेकिन 17 के स्थान पर सिर्फ एक ही एंबुलेंस भेजने की जानकारी विभाग को दी थी, इस मामले को प्रमुखता से अमृत विचार ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी को पत्राचार किया। जिसके बाद कंपनी ने आदेश को वापस लेकर 17 एंबुलेंस भेजने की जानकारी दी। वहीं शनिवार को शासन स्तर से सभी एंबुलेंस बरेली भेज दी गई हैं।

... तो बिगड़ जाता लक्ष्य
अधिकारियों के अनुसार जिले में कुल 84 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं, इनमें 102 और 108 की 42-42 एंबुलेंस शामिल हैं। अगर 17 एबुलेंस के एवज में एक ही एंबुलेंस भेजी जाती तो कंपनी की ओर से जो लक्ष्य मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना का दिया जाता है, इसका प्रभावित होना तय माना जा रहा था, लेकिन अब 17 एंबुलेंस आने से अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का अंतिम दिन, चूकने वालों के लिए अभी मौका

 

संबंधित समाचार