आज का राशिफल। 10 दिसंबर, 2023

आज का राशिफल। 10 दिसंबर, 2023

मेष

आज धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे।

वृष

आज घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आशयकता है। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे।

मिथुन

आज अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बुरे लोगों की संगत से बचें। कमीशन संबंधी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क

आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें।

सिंह

आज व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे। राजनीतिक संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा।

कन्या

आज किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा काफी मनोरंजक रहने वाली है। गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

तुला

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर विश्वास बनाए रखें। विदेशी कंपनियों से जॉब के प्रपोजल मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप काफी रुचि ले सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको काफी थकाऊ यात्राएं करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिए। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

धनु

आज आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। धन निवेश लाभकारी होगा। आप लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें।

मकर

आज समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। पार्टी व पिकनिक के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

कुंभ

आज उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। यात्रा में परेशानियां होंगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़-धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।

मीन

आज व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।