भदोही : नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले के शहर कोतवाली इलाके में 14 साल की किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से रविवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ इलाके की रहने वाली एक किशोरी अपने घर के पास ही किराने की एक दुकान से शनिवार को टॉफी लेने गई थी, लेकिन दुकानदार राजू जायसवाल (19) उसे दुकान के पास बने गोदाम में धोखे से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि किशोरी ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शहर कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण संबंधी कानून (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें -बहराइच : दो मकानों से लाखों की चोरी, खेत में पड़ा मिला सामान

संबंधित समाचार