मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की टक्कर, एक की मौत, सात घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की टक्कर, एक की मौत, सात घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायगढ़ के खोपोली में देर रात एक बजकर 40 मिनट पर हुई दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बस मुंबई से पुणे जा रही थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक शिरीष ढेकाले (43) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे बस आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। बस के दूसरे चालक की पहचान राजू गावड़े के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ढेकाले के पास बैठा हुआ था और सांगली का निवासी था।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सात यात्रियों को चोटें आईं जिनका दो अस्पतालों में इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि बाद में राजमार्ग पर यातायात की निर्बाध आवाजाही फिर से शुरू हो गई। 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने की भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों की सराहना, इसे आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और बढ़ती साझेदारी की यात्रा बताया

 

ताजा समाचार

Sansad में फायर हुए AAP MP Sanjay Singh | Nirav Modi के गले में टांगो Nameplate | Parliament Debate
गोंडा: 31.20 लाख रुपये कर्ज न चुका पाने से तनाव में था फूल कारोबारी, अर्जुन ने खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश
लखनऊ: 15वें CSC दिवस का हुआ भव्य आयोजन, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को किया गया सम्मानित
शिक्षा सप्ताहः सरकारी विद्यालयों में बच्चों ने दिखाया शानदार हुनर, मनाया इको कल्ब फॉर मिशन लाइफ, मिट्टी की कला में दिखाई प्रतिभा
कासगंज: डाई की ठगाई...5 जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज, 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी
अयोध्या: जलभराव वाली सीएचसी रोड पर कांग्रेसियों ने रोपा धान, प्रशासन पर लगाया ये आरोप