UP: BJP किसान मोर्चा की तरफ से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन… महापौर प्रमिला पांडेय ने भी आजमाएं हाथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय ने भी हाथ आजमाएं।

कानपुर, अमृत विचार। कबड्डी प्रतियोगिता में महापौर प्रमिला पांडेय ने भी हाथ आजमाएं। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से रविवार को किदवई नगर में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची महापौर प्रमिला पांडे ने किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के साथ दीप प्रज्वलन करके कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने न केवल कबड्डी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की बल्कि महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने मैदान में दो-दो हाथ भी किए। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

इसका सकारात्मक परिणाम एशियन गेम्स 2023 में देखने को मिला, जहां भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया गया है। ताकि ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भी इसका हिस्सा बनाया जा सके। इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर… युवक वाहन समेत नाले में गिरा, इलाकाई लोगों ने लगाए ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार