अयोध्या: पीआरडी का स्थापना दिवस कल, तैयारी में जुटे जवान
अयोध्या। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल का 75 वां स्थापना दिवस सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित होगा। स्थापना दिवस समारोह को लेकर जवान रविवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में परेड की रिहर्सल में जुटे रहे।
जीआईसी ग्राउंड पर प्रांतीय रक्षक दल की जिला प्रशिक्षक अंकिता श्रीवास्तव ने महिला और पुरुष जवानों की तीन टोलियां बनवा परेड की रिहर्सल कराई।
बताया कि 11 दिसंबर 1948 को दल का गठन किया गया था, तब से दल के जवान कानून व्यवस्था और आपदा तथा आपात स्थिति में कंधे से कंधा मिला अपना योगदान दे रहे। हैं। स्थापना दिवस पर परेड के बाद खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: सौर ऊर्जा नगरी बन रही सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या: महापौर
