प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र के महुवारी मोहल्ले में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
महुवारी, थाना औद्यगिक क्षेत्र निवासी दिनेश केसरवानी की शादी तीन साल पहले रिंकी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रात में पूरा परिवार सोया हुआ था। सुबह उठने पर ज्योति गैलरी में मृत मिली। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। स्वजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
उसी दौरान जानकारी पाकर मायके पक्ष से भी लोग पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लग सकेगा।
यह भी पढ़ें:-बलिया : CM योगी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पर मामला दर्ज
