बहराइच: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी ठोकर, पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर महमूदपुर गांव के पास सोमवार को कार ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें पति और पत्नी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर में कार ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें फखरपुर से कैसरगंज की तरफ जा रहे थाना क्षेत्र के बेदौरा गांव निवासी भगोले व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी फखरपुर पहुंचाया। जहां हालात सीरियस होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। 

सड़क के किनारे रखी पहले ढवली पर ठोकर मारी वह दूर जा गिरी। वह अनियंत्रित ने बाइक सवार को भी चपेट में लेते हुए गढ्ढे में जाकर पलट गई। 

थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कार को कब्जे में ले लिया गया है। बेदौरा फखरपुर निवासी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। अभी तक किसी  की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में महादेवा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, हर दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म