आज का राशिफल। 12 दिसंबर, 2023

आज का राशिफल। 12 दिसंबर, 2023

मेष

आज अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

वृष

आज जल्दबाजी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में आपके सद्गुणों की प्रशंसा होगी।

मिथुन

आज आपको राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कर्क

आज स्वार्थी व्यवहार के कारण प्रेमी जन आपसे खिन्न हो सकता है। अपने खानपान को संयमित रखें। जिम्मेदारियों के बोझ तले दब सकते हैं। आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे।

सिंह

आज बीती हुई नकारात्मक बातें पुनः तूल पकड़ सकती हैं। बच्चों को पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। जॉब में आप काफी निष्ठापूर्वक काम करेंगे। शत्रुओं के ऊपर विजय मिलेगी।

कन्या

आज विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। व्यापार को लेकर दिन शुभ रहने वाला है। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आईटी से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

तुला

आज व्यापार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए। आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मेहनत में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

धनु

आज अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। काम की उलझनों के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें।

मकर

आज जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।  दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। बॉस आपका काफी समर्थन कर सकते हैं।

कुंभ

आज आपके काम उलझनों के कारण आप फंस सकते हैं। शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है।

मीन

आज लोगों के बीच आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई जॉब शुरू करने के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है।