बरेली: सीबीएसई... एक जनवरी से शुरू होंगे माइनर एग्जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद, बैठक के बाद होगा स्पष्ट

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई ने अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं है। बोर्ड परीक्षा से पहले 1 जनवरी से स्कूलों में माइनर, प्रीबोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो सकती है।

सीबीएसई स्कूलों में पाठ्यक्रमाें को पूरा करने के साथ रिवीजन और सेंपल पेपर से परीक्षा की तैयारी शुरू करा दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को ओएमआर शीट पर ही गोले को भर कर सवालों का उत्तर देना होगा। इसके अलावा ओएमआर शीट पर छात्रों को अपना नाम, पिता का नाम, बोर्ड परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा का दिन-तारीख, केंद्र संख्या, विषय कोड और स्कूल कोड भरना जरूरी होगा। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 82 स्कूलों के दसवीं में करीब आठ हजार और बारहवीं में करीब 7.5 हजार छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

बैठक के बाद जारी होगी परीक्षा की तारीख
सीबीएसई के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि का आधिकारिक तौर पर अभी निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि 15 फरवरी से परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस संबंध में बोर्ड की मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़कों के ठेके के लिए दस गुना बिड कैपिसिटी के मामले में एक्सईएन तलब

संबंधित समाचार