बरेली: गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मौलाना शहाबुद्दीन ने की FIR दर्ज करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली में ऑप इंडिया की संपादक के खिलाफ शिकायत

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी संगठन के लोगों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंचे और ऑप इंडिया की संपादक नूपुर जे शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि नूपुर जे शर्मा ने ख्वाजा गरीब नवाज को लेकर टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

मौलाना ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की दरगाह आठ सौ सालों से दुनिया को शांति और सद्भाव का पैगाम दे रही है। तमाम धर्मों के लोग बिना किसी भेदभाव के जाते हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नूपुर जे शर्मा के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में पश्चिम बंगाल में 2020 में अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इससे साफ होता है कि वह लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती हैं। इस दौरान मौलाना सूफी मूजाहिद हुसैन, हाजी नाजिम बेग, वसीम मियां, सैयद तैयब चिश्ती, कलीम कुरैशी, रोमान अंसारी, जोहेब अंसारी, शाहिद खां आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बेहतर प्रदर्शन...जल जीवन मिशन में जिले को मिला देश में तीसरा स्थान

संबंधित समाचार