अयोध्या: स्व. प्रभात सिंह की स्मृति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
अयोध्या। पूरा ब्लॉक में पांच जनवरी को क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि उनके पिता स्व. प्रभात सिंह की पुण्य स्मृति में मेधावियों के अलावा गरीबों, निराश्रित असहायों व वृद्धों को कंबल, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को सिलाई मशीन तथा करीब डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामाग्री वितरित की जाएगी।
अयोध्या विधानसभा की मड़ना ग्रामसभा के संस्थान शिविर कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्य, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी व प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: रेल संरक्षा आयुक्त ने लिया दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का जायजा, अधिकारियों को दिया यह निर्देश
