सुलतानपुर: संपत्ति विवाद के चलते भाई ने झोंका फायर, बाल बाल बचे सभी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ, सुलतानपुर। मकान के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। दीवार पर गोली लगने से बड़े भाई एवं उसके परिजन बाल-बाल बच गए। इसके अलावा भी लाठी डंडे से किए गए हमले में एक युवक घायल हो गया। 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ व कोतवाल पहुंच गए और जांच शुरू की। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई समेत अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के श्रीपतिपुर निवासी धर्म नारायण मिश्र द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उनके छोटे भाई शेषनारायण मिश्र दरियापुर थाना कोतवाली नगर में बने पैतृक मकान को कब्जा करना चाहते हैं। 

इसके अलावा उनके छोटे भाई गांव की जमीनों पर अपना हिस्सा ले चुके हैं और शहर में हमें और हमारे मृतक भाई हृदय नारायण मिश्रा के लड़कों को हिस्सा नहीं देना चाहते हैं।

श्री मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके हिस्से पर मौजूद किराएदार को उनके छोटे भाई शेषनारायण मिश्रा भगाने का प्रयास कर रहे हैं और इसी विवाद के चलते सोमवार को लगभग ढाई बजे उनके छोटे भाई शेषनारायण मिश्रा तथा अनंतु सिंह व तीन अज्ञात लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे और परिवार वालों से मारपीट शुरू कर दी तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया, तो गोली दीवार में जाकर लग गई। 

मारपीट की घटना में भतीजा सौरभ मिश्रा भी घायल हो गया। वह लोग जिस गाड़ी से आए थे, उसे पुलिस ने मौके से बरामद किया। सूचना मिलते ही सीओ अब्दुस सलाम तथा कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि धर्म नारायण मिश्रा की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: स्व. प्रभात सिंह की स्मृति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

संबंधित समाचार