बहराइच: मानचित्र के विपरीत कराया निर्माण, कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के दिए निर्देश, जानिये मामला...
बहराइच, अमृत विचार। जिले में 6 माह पूर्व महा योजना 2031 की शुरुआत की गई थी। जिसमें कई लोगों के निर्माण सड़क की पटरियों पर पाए गए। इतना ही नहीं मानचित्र के विपरीत निर्माण होने से जाम की समस्या बनने लगी। जिसके चलते नियत प्राधिकारी न्यायालय ने सभी निर्माण को ध्वस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।
शहर क्षेत्र में जाम की समस्या काफी विकराल होती जा रही है। जाम को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से महा योजना 2031 की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए कई निर्माण अतिक्रमण की जद में आ गए थे।
शहर क्षेत्र में बने निर्माण में मानचित्र के विपरीत भवन का निर्माण करवा दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि शहर के ऐसे प्रतिष्ठान है जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कर दिए हैं। साथ ही प्रतिष्ठानों में संक्षिप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते इन प्रतिष्ठानों को नियत प्राधिकारी न्यायालय ने धराशाई करने का आदेश पारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन प्रतिष्ठानों को गिरा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्किंग के नाम पर प्रतिष्ठान भवन के सामने जगह छोड़ी गई। इसके बाद भी पार्किंग स्थल में भी निर्माण करवा दिया गया, जिसके चलते प्रतिष्ठानों के सामने भीड़ वाले वाहन सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि नियत प्राधिकारी न्यायालय का आदेश मिलते ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही इन प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करवा दिया जाएगा।
इन पर होगी कार्रवाई
नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि शहर में स्थित होटल रीजेंसी, टेंडस, मेगा शाप, होटल पाल और सिटी कार्ड को धुस्त करने का आदेश पारित हुआ है। न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बांदा: पीआरडी जवानों ने स्थापना दिवस पर की सामूहिक परेड, खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
