खटीमा: पूर्व दर्जा राज मंत्री की पुत्री के साथ मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की पुत्री के के साथ हुई मारपीट पर लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटा और आरोपी के खिलाफ तत्काल कारवाई की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा तहरीर आने पर कार्रवाई करने की मांग के आश्वासन के मामला शांत हुआ। डिग्री कॉलेज गेट के सामने बाइक सवार ने न केवल युवती को टक्कर मार दी बल्कि युवती की जमकर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
वार्ड संख्या-16 बाल्मीकि बस्ती निवासी संतोष गौरव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपनी दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान महाविद्यालय गेट के समीप बाइक से आ रहे युवक ने टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ी। और जब उनकी पुत्री ने कहा कि भैया देखकर चलाओ तो वह युवक बाइक से नीचे उतर आया और गली गलौज करते हुए उसकी पुत्री को बुरी तरह से लात घूंसों से पीटने लगा।
 
और जातिसूचक गालियां देने लगा। यह भी कहा है कि वहां मौजूद लोगों ने उसकी पुत्री को बचाया वरना वह जान से मार देता। उसकी पुत्री को गाल और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। बाद में मारपीट करने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। और आरोपी के खिलाफ तत्काल कारवाई की मांग करने लगे। जिसपर पुलिस ने कहा तहरीर दें करवाई होगी के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

संबंधित समाचार