काशीपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 दिसंबर की दोपहर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली थी बेटी को घर में अकेला देखकर पड़ोसी जगदीश घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

इस दौरान वह भी वापस घर आ गई। जहां उसने देखा कि जगदीश उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर जगदीश वहां से भागने लगा। जिसको उसने पकड़ने की कोशिश की, तो उसने हाथ झटक दिया और जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जगदीश के खिलाफ धारा 323, 354, 504, 506 आईपीसी तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार