मोदी सरकार की गारंटी" के साथ आपके बीच आए हैं:भूपेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे "विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान" के तहत मंगलवार को लखनऊ उत्तरी विधानसभा के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में "मोदी की गारंटी" की गाड़ी पहुंचने के दौरान पात्र वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अभियान संयोजक महामंत्री सुभाष यदुवंश,प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल और वरिष्ठ भाजपा युवा नेता नीरज सिंह का स्वागत किया गया।
लाभार्थी और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। भारत विकसित हो और आत्मनिर्भर हो, दुनिया में दुनिया का नेतृत्व करता भारत दिखाई दे, इस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री "विकसित भारत संकल्प यात्रा" यानी "मोदी सरकार की गारंटी" के साथ आपके बीच आए हैं। गरीबों के लिए, गरीबी हटाने के लिए और अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिए और उनको विकास की मुख्य धारा में स्थापित करने के लिए लंबे समय से सरकारे काम कर रही है लेकिन भाइयों बहनों आप सब जानते हैं कि अभी तक पुरानी सरकारों की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी और सभी अभियानों को सिर्फ नारे के रूप में आगे बढ़ाती थी लेकिन मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को, समाज में जो पिछड़े हैं, कमजोर हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा में कैसे लाना है। सरकार की लाभार्थी परक एक-एक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को कैसे मिलेगा उस प्रयास को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" योजना के साथ आपके बीच आए हैं।
मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है उसमें समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है किसी को छोड़कर आगे नहीं चलना है। मोदी ,योगी की अपेक्षाओं को पूरा करते जाना है, सबको जोड़ना है और प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने किसी बात की गारंटी ले ली तो चाहे राम मंदिर का निर्माण हो चाहे हर गरीब का जनधन अकाउंट खुलवाकर बिना बिचौलियों के खाते में सीधे सहायता पहुंचाने का कार्य, गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान कार्ड देना हो, चाहे महिलाओं के अधिकारों और उनको स्वावलंबी बनाने के कार्य हो, वह कार्य पूरा होने की गारंटी है।
नीरज सिंह ने कहा कि हर जरूरतमंद की आवश्यकता को पूरा करके उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य प्रधानमंत्री जी की योजनाएं कर रही है। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं की गारंटी है और वह देश की जनता को सिर्फ वोट के लिए नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को एक परिवार की तरह मानकर कार्य कर रहे हैं जिनकी सभी आवश्यकता पूरी होना चाहिए।
 
 

संबंधित समाचार