रायबरेली : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर पार किया चार लाख का माल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन / रायबरेली ,अमृत विचार। कस्बे से सटे एक मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोरों ने ताला तोड़कर घर से चार लाख रुपये नगद और आभूषण पर हाथ साफ किया है। पीड़ित महिला ने  कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीँ पुलिस चोरी की घटना सन्दिग्ध बता रही है।
      
सलोन नगर के मोहल्ला कच्ची मस्जिद निवासी आफरीन पत्नी इरफान ने बताया कि वह अपने घर के मुख्य गेट व घर में ताला लगाकर एक दिन पूर्व बेटी के इलाज के लिए प्रयागराज गई हुई थी।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा होने पर मकान स्वामी को फोन पर घटना की सूचना देकर मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर महिला घर पहुँची तो दरवाजे के ताले टूटे थे। घर के अंदर अलमारी का लॉक टूटा मिला तो  पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला ने बताया कि घर बनवाने के लिए अलमारी में रखा चार लाख रुपये नगद और उसका लाखो रुपये कीमत का स्वर्ण आभूषण चोरी हुआ है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल करके पीड़िता से चोरी की तहरीर ली है। हल्का इंचार्ज सुमित स्योरान ने बताया कि घटना सन्दिग्ध लग रही है। घर के ताले चाभी से खोले गए थे। कही भी ताले पर चोट के निशान नही मिले है। जांच पड़ताल में परिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। उच्चाधिकारियो को घटना से अवगत करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार