अपनत्व की भावना जागृत करेगी ‘हमारी अयोध्या’ जानिये क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लोगों में अपनत्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बुधवार को ‘हमारी अयोध्या’ बैच लॉन्च किया है। नगर आयुक्त/उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने सबसे पहले मंडलायुक्त गौरव दयाल को बैच लगाया है।

मंडलायुक्त ने कहा कि ‘हमारी अयोध्या’ बैच यहां के सभी नागरिक पहने और अपनत्व की भावना से प्रेरित होकर यहां पर हो रहे कार्यों को बेहतर ढंग से बनाए रखें। साथ ही साफ-सफाई पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि यह बैच विकसित हो रही आधुनिक अयोध्या की जागरुकता के दृष्टिगत लॉन्च किया गया है। लोग इसे पहने और इसे स्वयं अपना शहर मानें। इस अवसर पर अयोध्या विकास प्राधिकरण में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को बैच लगाया गया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: 16 से अपनी राशि बदलेगा सूर्य, थम जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिये अब कब से शुरू होंगे शुभ कार्य?

संबंधित समाचार