अयोध्या: 16 से अपनी राशि बदलेगा सूर्य, थम जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिये अब कब से शुरू होंगे शुभ कार्य? 

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

अयोध्या। नवंबर-दिसंबर में मांगलिक कार्यक्रमों की धूम रही। गली-गली बैंड बाजों के साथ शहनाइयां गूंजती रहीं, लेकिन अब इसका शोर थम जाएगा। क्योंकि 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है। अब अगले एक माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। 

खरमास में सूर्य अपनी राशि बदलेगा। ऐसे में मांगलिक कार्यक्रमों का आगाज करने के लिए 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। खरमास के दौरान मुंडन, जनेऊ या फिर अन्य कोई कार्य शुभ नहीं माना जाता है।

पंडित रामानंद पांडेय ने बताया कि 16 दिसंबर को चार बजे सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। धनु राशि में सूर्य तीस दिन तक रहेंगे। 15 जनवरी मकर संक्राति से धनु राशि से निकलकर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

इस दिन से शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। उन्होने बताया कि खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर होता है। शुभ कार्य के समय सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थित में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं होता है।

फरवरी में सबसे अधिक विवाह तिथि 

नए वर्ष 2024 में सबसे अधिक विवाह की तिथि फरवरी में रहेगी। जनवरी में 18, 20, 21, 22, 27, 28, 30 व 31 है। फरवरी में 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 18, 19, 24 के अलवा 25, 26 व 27 फरवरी में विवाह होंगे। मार्च में 2, 4,6, 7 और 11 हैं। अप्रैल माह में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 तारीख को विवाह होंगे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: नियमों की अनदेखी पर 15 ट्राली व 35 बाइकों का हुआ चालान, हड़कंप

संबंधित समाचार