बरेली: सीएम की समीक्षा के बाद अपर मुख्य सचिव का दौरा कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। अपर मुख्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल कल सुबह बरेली आ रहे हैं। लखनऊ से सूचना आने के बाद स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सहगल का यह दौरा अहम माना जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री ने बरेली जनपद की समीक्षा की थी। कई …

बरेली। अपर मुख्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल कल सुबह बरेली आ रहे हैं। लखनऊ से सूचना आने के बाद स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सहगल का यह दौरा अहम माना जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री ने बरेली जनपद की समीक्षा की थी। कई दिशा निर्देश दिए थे। उन निर्देशों के अनुपालन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने क्या कार्य कराए हैं, इसकी स्थिति नोडल अधिकारी परखेंगे।

चर्चा यह भी हो रही है कि सहगल 300 बेड के कोविड अस्पताल का शुभारंभ कर सकते हैं। कोविड की समीक्षा करने के साथ बड़ी योजनाओं की प्रगति देखने के लिए नोडल अधिकारी निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने अधिकारियों को बुलाकर नवनीत सहगल के दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार ने नोडल अधिकारी के दौरे की पुष्टि की है। एडीएम सिटी कोविड कंट्रोल रूम के नोडल हैं, इसलिए कंट्रोल रूम में भी सभी कागजात तैयार कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार