बरेली में नहीं कम हो रही ठंड, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के पारे में लगातार हो रही गिरावट

बरेली, अमृत विचार। जिले में ठंड का प्रकाेप लगातार जारी है। बुधवार को को भी न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे कम 5.2 नियामतपुर और 5.4 मुजफ्फरनगर का दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे कम 22 डिग्री बरेली में ही दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी पारा पांच से छह डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को 8-12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चली।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हवा में नमी अधिक होने से गुरुवार को सुबह घना कोहरा रहेगा। इसके बाद शुक्रवार से सुबह और शाम को कोहरा सामान्य रहेगा। शनिवार और रविवार को हवा में नमी रहेगी। बताया कि एक-दो दिन छोड़ कर बाकी सभी दिन धूप निकलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डाॅ. रंजीत सिंह ने बताया कि कोहरा अधिक होने से गन्ने और गेहूं की फसल को क्षति होने का अंदेशा जताया गया है। उन्होंने बताया कि फसलों की हल्की सिंचाई से कोहरे से क्षति कम होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीए ने छह अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

संबंधित समाचार