बरेली: शीतकालीन अवकाश में परीक्षा में सहयोग नहीं करेंगे शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूटा और बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा का शिक्षकों का विरोध जारी है। रुहेलखंड शिक्षक संघ (रूटा) के अलावा बरेली कॉलेज के शिक्षक संघ ने शीतकालीन अवकाश 23 से दिसंबर से 1 जनवरी और रविवार के दिन परीक्षा में सहयोग करने से साफ इन्कार कर दिया है।

विश्वविद्यालय ने 15 दिसंबर से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। पहले 20 जनवरी तक परीक्षा समाप्त हो रही थी। शुरुआत में शिक्षकों ने विराेध कर कुलपति से मुलाकात की थी, जिस पर बदलाव का आश्वासन मिला था। दो दिन पहले संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया, उसमें 30 जनवरी तक परीक्षा हो रही है लेकिन शीतकालीन अवकाश में सिर्फ दो दिन का ही अवकाश दिया गया। इसके अलावा रविवार को भी परीक्षा है। रूटा के महामंत्री प्रो. स्वदेश सिंह ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक अपनी जिद पर अड़े हैं।

ऐसे में रूटा और कॉलेजों के शिक्षक परीक्षा में असहयोग करेंगे। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ की भी बुधवार को आम सभा हुई, जिसमें भी परीक्षा में असहयोग की बात शिक्षकों ने कही। इस दौरान प्रे. गजेंद्र पाल, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. मनमीत कौर, प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रो. शिखा वर्मा, प्रो. पवन कुमार शर्मा, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: चेकिंग...19 वाहनों का चालान, छह बस और ट्रक सीज

संबंधित समाचार