मुरादाबाद: व्यापारियों ने लगाई मंगल बाजार बंद करने की गुहार, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
अपर आयुक्त बीएन यादव को व्यापारी ज्ञापन देते हुए
मुरादाबाद, अमृत विचार। अपर आयुक्त बीएन यादव को अवैध मंगल बाजार को लेकर और बिना जॉन चल रहे अवैध ई रिक्शा पर पाबंदी लगाने को लेकर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि मंडल आयुक्त की अनुपस्थिति में व्यापारियों ने अपरायुक्त बी एन यादव को ज्ञापन दिया। जिसमें मंगलवार के दिन टाउन हॉल पर अवैध मंगल बाजार लगता आया है। जिसका व्यापारी अनेक बार विरोध कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन इस बात को नगर निगम पर टाल देता है।
उन्होंने मंगल बाजार को बंद करने की मांग की। साथ ही महानगर में बिना जॉन चल रहे अवैध ई रिक्शा पर पाबंदी लगाने को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुनीत रस्तोगी, संजीव खन्ना, पुनीता अग्रवाल, अजीत श्रीवास्तव, शिवम अग्रवाल, मोंटू रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शादी में आए अतिथि के स्वयंवर बैंकट हॉल से जेवरात व नकदी चोरी
