बहराइच: पैर फिसलने से ताल में गिरा युवक, डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के भुपानी गांव निवासी एक युवक बुधवार शाम को लाल के निकट घास लेकर आ रहा था। असंतुलित होकर युवक दहौरा ताल में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत रात में पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुपानी गांव के मजरा टेपरा निवासी मयंकर (30) पुत्र रामदेव बुधवार शाम को घास काटने के लिए दहौरा ताल के निकट गया था। घास काटने के बाद युवक बोझ उठाकर घर आने की तैयारी कर रहा था। बोझ उठाते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ताल में गिरकर डूब गया।

काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो ताल के निकट उसका घास गिरा पड़ा। कुछ दूरी पर शव भी उतरा रहा था। इस पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला ने बताया कि रात 9:00 बजे शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच के युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फैक्ट्री में करता था काम

संबंधित समाचार