रामनगर: भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बुधवार की देर रात नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग ग्राम टांडा चौराहे के समीप एक कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई बताया जा रहा है कि कार में सवार चार लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा इलाके जा रहे थे।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार टकराने की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची।पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कार के अंदर सवार चारों लोगों को गैस कटर की मदद से कार के कुछ हिस्से को काटकर बाहर निकालकर चारों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सभी के परिजनों को दे दी गई है।  कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दुर्घटना में ठाकुरद्वारा निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद रहमान की मृत्यु हो गई है जबकि शाहरुख अली की हालत गंभीर होने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि कार में अन्य दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है।

संबंधित समाचार