संभल: किसान व उसके भाई को मारपीट कर किया घायल, नलकूप की गूल काटने को लेकर हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल: चन्दौसी, अमृत विचार। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में खेत की मेड़ काटने को लेकर पड़ोसी खेत स्वामी ने दो भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। 

गांव बलकरनपुर निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल मजीद गुरुवार को खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। जब उसने अपने नलकूप से सिंचाई शुरू की तो देखा कि पड़ोसी खेत स्वामी ने गूल काट रखी है। 

जब किसान शाहिद ने पड़ोसी खेत स्वामी से शिकायत की तो वह आग बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। किसान की चीख पुकार पर उसका भाई इरफान बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आसपास खेत पर कार्य कर रहे लोग मौके पर आए तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मालगाड़ी दुर्घटना मामले में 10 कर्मचारियों के बयान दर्ज, कार्रवाई जल्द

संबंधित समाचार