अयोध्या: जूनियर बालिका हॉकी की मंडल टीम चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। झांसी में 22 दिसम्बर से आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल टीम गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में ट्रायल के बाद चयनित हुई। आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में अयोध्या की 12, बाराबंकी की आठ, अंबेडकरनगर की सात व सुल्तानपुर की छह बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

जिला हॉकी संघ सचिव परमेन्द्र सिंह व हॉकी कोच एजाज अहमद ने ट्रॉयल लिया। टीम में अयोध्या की चंचल मैर्या, नीलांशी, मानसी साहू, प्रिंसी यादव, ममता यादव, करिश्मा, नैन्सी यादव, अंबेडकरनगर की मुस्कान, अशिका, सुषमा, श्रेया, बाराबंकी की सना अजीज, प्रिया, सुल्तानपुर की राधा, रोशनी व खुशी चयनित हुईं हैं। अंजलि, आयशा व प्रियंका स्टैण्डबाई में हैं।

ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

संबंधित समाचार