प्रतापगढ़: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम, गांव में सन्नाटा
बहन की शादी की खरीदारी कर लौटते समय हुआ था हादसा, दो सगे भाइयों की मौत से परिजन बेहाल,गांव में सन्नाटा
रानीगंज/प्रतापगढ़। बहन की शादी के सामान की खरीदारी कर मंगलवार शाम लौट रहे दो सगे भाइयों में एक भाई की देर रात मौत हो गई थी। बुधवार देर रात दूसरे भाई की भी सांसे थम गईं। को अज्ञात कार ने बादशाहपुर के पास टक्कर मार दी। दो सगे भाइयों की मौत से परिजन बेहाल हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव निवासी गौरी शंकर तिवारी के भाई के बेटी रोशनी तिवारी की शादी निर्भर पट्टी निवासी विकास के साथ तय थी। बुधवार को बरात आनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटें थे। मंगलवार की देर शाम गौरी शंकर के बेटे ओम प्रकाश तिवारी उर्फ रोहित (23) व दूसरा सत्य प्रकाश तिवारी (25) बाइक से मुंगरा बादशाहपुर बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे।
वहां से लौटते समय मुंगरा बादशाहपुर बाजार के पहले वाराणसी लखनऊ हाइवे पर ही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर परिजनों को सूचना दी।परिजन दोनों को गम्भीर हालत में एसआरएन प्रयागराज ले गए। जहां पर इलाज के दौरान देर रात ओम प्रकाश तिवारी उर्फ रोहित की मौत हो गई।
नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती दूसरे भाई सत्य प्रकाश तिवारी ने भी बुधवार रात अस्पताल में दमतोड़ दिया। तीन में से दो बेटों की मौत से पिता गौरी शंकर समेत परिजन बेहाल हैं। दिल दहला देने वाली घटना के बाद मृतक युवकों के चचेरी बहन की शादी टाल दी गई है।हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम
