बरेली: नमो एप डाउनलोड कराकर युवा, महिलाओं सहित हर वर्ग को जोड़ें : राकेश

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना।

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में गुरुवार को नमो एप एवं विकसित भारत अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि नमो एप डाउनलोड करने के लिए 15, 16 और 17 दिसंबर को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कहा कि युवा, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को अभियान से जोड़ते हुए विकसित भारत की जानकारी देनी है। प्रधानमंत्री ने 7 दिसंबर को इसकी शुरुआत की थी। 

महानगर अध्यक्ष अधीर ने कार्यकर्ता से नमो एप को डाउनलोड करने का लक्ष्य पूरा कराने पर जोर दिया। संचालन महानगर महामंत्री प्रत्तेश पांडे ने किया। पंडित राम गोपाल मिश्रा, अनिल कुमार एडवोकेट, पूरन लाल लोधी, निवेदिता श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ केएम अरोड़ा, उमेश कठेरिया, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, देवेंद्र जोशी, प्रदीप अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, बंटी ठाकुर, योगेंद्र शर्मा, अरुण कश्यप, नीलम जेठा, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बजी सरकारी शहनाई... 538 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

संबंधित समाचार